जौनपुर में विदेशी शिक्षा विशेषज्ञों का आगमन, टीडी इंटर कॉलेज की व्यवस्थाओं से हुए प्रभावित

 

जौनपुर। मंगलवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में उस समय विशेष शैक्षिक माहौल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में ऑस्ट्रेलिया से आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मोनस विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया की इंटरनेशनल फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की प्रोफेसर डीना लेही और टीचिंग एक्सीलेंस अकैडमी के प्रोफेसर प्रभात राय शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, प्रशासनिक कार्यालय, परीक्षा विभाग एवं स्टाफ रूम का सूक्ष्म अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों से संवाद कर शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने पर गहन चर्चा की।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक एवं सहगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खेल मैदान, स्काउट-गाइड, एनसीसी, आरओ वाटर सिस्टम तथा सीसीटीवी युक्त स्मार्ट कक्षाओं का भी निरीक्षण कराया।

विदेशी मेहमान विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, अनुशासन एवं विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं विकास कार्यों की सराहना की। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने भी प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जनपद का गौरवशाली एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है।

कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, जिला समन्वयक राजन सिंह, इंटर कॉलेज बदलापुर के प्रवक्ता अमरनाथ सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related

JAUNPUR 5152892554869375786

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item