अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने वाले सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी फर्जी आईडी बनाकर सात लोगों ने अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी अभयपुर निवासी विनोद चौहान, नेहा चौहान, खुशबू, महेंद्र चौहान और रोहित चौहान ने विभिन्न अज्ञात नंबरों का प्रयोग कर उसकी फर्जी आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो व भद्दी टिप्पणियां लिखकर वीडियो इंस्टाग्राम व इंटरनेट पर वायरल कर दिए। आरोप है कि यह लोग धमकी भी देते रहते हैं। पुलिस ने मामले में बदला पुर थाना क्षेत्र के कटहरी अभयपुर निवासी विनोद चौहान, रोहित चौहान, महेंद्र चौहान, नेहा चौहान समेत सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उक्त प्रकरण में युवती के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

