छात्रा से गांव के युवकों ने किया छेड़छाड़ व मारपीट,मुकदमा उठाने की धमकी,एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी छात्रा से  गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़छाड़ तथा मारपीट किया।किशोरी द्वारा पूर्व में कराए मुकदमे को उठाने की धमकी दिया।पीड़ित छात्रा अपने घटना के बाद छात्रा परिजन के साथ थाने पर गयी।वहां पर कोई कार्यवाही नही हुई।जिसके बाद पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है।

छात्रा 27 मार्च शाम करीब 6 बजे वह अपने पड़ोसी के छत पर सयजन तोड़ने गई थी।वहां से लौटते समय गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और अश्लील हरकतें करते हुए उसे परेशान करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए छात्रा के साथ मारपीट भी किया इसके बाद धमकी भी दिये।पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह जलालपुर थाने पर पहुंच के तहरीर दिया।उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन मनबढ़ों के  धमकी दिए जाने से वह और उसका परिवार दहशत में हैं। छात्रा ने यह भी बताया कि घटना के बाद से वह स्कूल जाने से डर रही है।जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।घटना को लेकर ऊक्त गांव में काफी चर्चा है।

Related

JAUNPUR 3395520346676621556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item