कम्पोजिट विद्यालय बामी में वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय बामी में शनिवार को वार्षिकोत्सव और बच्चों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बामी गांव की ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के आरम्भ में मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ  मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष रोहित यादव का विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कक्षा एक से आठवीं तक के प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल दिया गया तथा प्रत्येक कक्षा में पूरे वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को ' अटेंडेंस स्टार आफ द ईयर ' घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया तथा उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।इस सत्र में नवीन नामांकन कराने वाले बच्चों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।गांव के सफाई कर्मचारी संजय पटेल को नियमित रूप से विद्यालय की साफ-सफाई के लिए उत्कृष्ट स्वच्छता दूत के रुप में अंग वस्त्र भेंट कर  सम्मानित किया गया।

 इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रताप चन्द्र यादव, मुन्ना शर्मा, राहुल यादव, सचिदानंद पाठक, शैलेन्द्र सिंह,सतीश यादव, आंनद मौर्या,प्रेमलता सिंह, संदीप श्रीवास्तव,शिव कुमार, प्रीति पटेल,गुड्डू सिंह,रेनू सिंह सहित बड़ी संख्या में बच्चे तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति भूषण सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 2411875440274071630

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item