शोकसभा आयोजित, शिक्षाविदों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

जौनपुर। शनिवार को अपराह्न 2 बजे जनक कुमारी इंटर कॉलेज, जौनपुर में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।

इस शोकसभा में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं मेहरावा डिग्री कॉलेज, जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह तथा जनपद के ख्यातिप्राप्त बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार सिंह के बड़े भाई, पूर्व प्राचार्य डॉ. आमोद कुमार सिंह के 9 अप्रैल 2026 को हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. उदय राज सिंह (अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य), डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय (पूर्व प्रधानाचार्य, खुदौली), माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. रमेश सिंह, डॉ. रामनयन सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज कुंवरपुर), डॉ. जयप्रकाश सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, जमुहाई), विनोद कुमार राय (वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य, ग्रामोदय इंटर कॉलेज), सुधाकर उपाध्याय (पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख), डॉ. सुभाष सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, बीआरपी इंटर कॉलेज) सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य परिषद के प्रादेशिक महामंत्री (संगठन) डॉ. राजेश त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज बरसठी), डॉ. सत्यप्रकाश सिंह (प्रधानाचार्य, तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर), रमेश सिंह (प्रधानाचार्य, नगर पालिका इंटर कॉलेज), मंडलीय महामंत्री डॉ. जयप्रकाश सिंह ‘बाबा’, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. शाहिद नईम, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अमित कुमार दुबे, डॉ. संतोष कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शोकसभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

Related

डाक्टर 2159951056960052964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item