13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगा अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ
https://www.shirazehind.com/2026/04/13_11.html
डा. राजेश सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिला शिक्षकों का दल
जौनपुर। टेट अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकालकर शिक्षकों की आवाज बुलंद कर सरकार को चेताने का कार्य किया जायेगा। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेश सिंह मुन्ना ने दी है। मशाल जुलूस 13 अप्रैल को शाम 6 बजे नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तम्भ पर समाप्त होगा । राजेश सिंह अधिक से अधिक शिक्षकों को मशाल जुलूस में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है । इसी क्रम में शिक्षकों का दल डा. राजेश सिंह के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह से मुलाकात कर जुलूस के दौरान यातायात व सुरक्षा की मांग किया है । सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा और शिक्षकों से भी प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा रहेगी ।

