जौनपुर में विशाल कायस्थ चेतना संगोष्ठी रविवार को, अजय शंकर श्रीवास्तव होंगे मुख्य वक्ता

जौनपुर। कायस्थ समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर जनपद में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में स्थानीय मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में आगामी रविवार को अपराह्न 2 बजे विशाल कायस्थ चेतना संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में कायस्थ समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव शिरकत करेंगे। वे अपने संबोधन में कायस्थ समाज की राजनीतिक भागीदारी, वर्तमान सामाजिक स्थिति तथा भविष्य की दिशा पर विस्तार से विचार रखेंगे। समाज के अधिकारों और प्रतिनिधित्व के मुद्दों को लंबे समय से उठाते रहे अजय शंकर श्रीवास्तव की उपस्थिति को लेकर आयोजकों और समाज के लोगों में विशेष उत्साह है।

कार्यक्रम के संयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य कायस्थ समाज को एक मंच पर संगठित कर उसकी राजनीतिक हिस्सेदारी को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा आगंतुकों के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

जनपद में इस आयोजन को लेकर व्यापक चर्चा है और इसे कायस्थ समाज के जागरूकता अभियान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related

JAUNPUR 1751968942767233183

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item