भाजपा पर हमलावर हुए मौलाना जावेद आब्दी, बोले- “2027 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी सपा सरकार”

 

जौनपुर। जावेद आब्दी के जौनपुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर के बारादुअरिया स्थित सपा जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना जावेद आब्दी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या कर वोटों की लूट के जरिए भाजपा ने ममता बनर्जी को हराकर सरकार बनाई है, जिसे पूरे देश की जनता ने देखा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के ऐसे मंसूबों को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कभी सफल नहीं होने देगी।

उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “पश्चिम बंगाल को गाज़ा बना देंगे” जैसे बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद घातक हैं। ऐसे बयानों पर पूरे देश में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नफरत की राजनीति देश के लिए खतरनाक है और समाजवादी पार्टी हमेशा गांधीवादी विचारधारा के साथ खड़ी रहेगी।

मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने पीडीए एजेंडे और चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, बेरोजगारी चरम पर है और भ्रष्टाचार बढ़ा है। ऐसे में जनता की उम्मीदें अब अखिलेश यादव की ओर टिकी हुई हैं।

तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस के संबंधों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में कुछ कमियां रह गई थीं, जिन्हें सभी दलों के नेता मिलकर जल्द दूर कर लेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से हटाने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। साथ ही कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का वादा है।

इस मौके पर सपा जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी, आरिफ हबीब, अली मंजर डेजी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और उनकी टीम ने भी पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का स्वागत किया।

Related

JAUNPUR 7534820870939687969

एक टिप्पणी भेजें

  1. मौलाना खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी साथ लेकर चलते हो क्या

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item