बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को, 37 केंद्रों पर 17,144 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 

जौनपुर: संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार 31 मई को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगी। जनपद में परीक्षा के लिए 37 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 17,144 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी कैमरे, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा की निगरानी के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं का समय-समय पर सत्यापन करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, केंद्राध्यक्ष विवेक सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 8765577844018425292

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item