गर्भवती महिला को पटककर किया घायल, पिता से भी मारपीट — एसपी के आदेश पर 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कायरमऊ गांव में एक गर्भवती महिला और उसके पिता के साथ मारपीट व गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कायरमऊ गांव निवासी मौसम पुत्री मयाशंकर ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके चाचा रवि शंकर, जो गाजियाबाद में रहते हैं, जमीन विवाद को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। आरोप है कि बीते 7 मार्च को चाचा के उकसाने पर गांव के ही विक्रमा, शोभनाथ, महेश और गोविंद ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब मौसम और उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गर्भवती महिला का हाथ पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने 1 मई, शुक्रवार को रवि शंकर, शोभनाथ, विक्रमा, गोविंद समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 8358422458341927637

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item