सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की पूर्व संध्या पर शिवालयों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 

जौनपुर। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सोमवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के समन्वय से मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कराई गई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

अभियान के तहत शिवालयों में विशेष सफाई, सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था पर जोर दिया गया। स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी श्रमदान कर अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इसी क्रम में , मैदासपट्टी खुटहन, तहसील शाहगंज के विकास खंड सोंधी अंतर्गत सहांवे स्थित शिव मंदिर, ग्राम पंचायत सिंगरामऊ, चंदापुर तथा लेदुका समेत जनपद के विभिन्न शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।

कार्यक्रम के तहत प्रमुख शिवालयों में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन और भजन संध्या जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। वहीं विद्यालयों में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के उपलक्ष्य में रंगोली, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके अंतर्गत जनपद मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसीलों और विकास खंडों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवालयों में स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Related

JAUNPUR 7166655541468759288

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item