मॉडिफाइड साइलेंसर पर परिवहन विभाग सख्त, जौनपुर में पांच बुलेट बाइक का चालान

जौनपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को सख्त अभियान चलाया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान खास तौर पर उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को निशाने पर लिया गया, जिन्होंने कंपनी द्वारा लगाए गए मानक साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगवा रखे थे। चेकिंग टीम ने ऐसे पांच दोपहिया वाहनों को पकड़ा, जो निर्धारित मानकों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी वाहनों का मौके पर ही चालान काटा गया।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली कर्कश आवाज आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है और इससे ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर शांति व्यवस्था और लोगों की सुविधा बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई वाहन चालक दोबारा नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके वाहन को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इस अभियान में प्रमोद कुमार यात्री/मालकर अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 9021221340204894638

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item