प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह
तिलकधारी पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. जेपी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. एसपी सिंह एक निर्भीक, सख्त अनुशासनप्रिय और शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि प्रो. सिंह ने अपने कार्यकाल में न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उनमें अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भी नींव रखी। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि प्रो. सिंह ने गोमती नगरी सहकारी बैंक, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल तथा समाजवादी इंटर कॉलेज गभीरन जैसे संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा और वे अंत तक जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे।
भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. आभा सिंह, प्रो. अमित श्रीवास्तव, प्रो. सुदेश सिंह, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
अंत में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

