नाथुपुर में जनगणना को लेकर खुली बैठक, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

 

जफराबाद। सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपुर गांव में रविवार को जनगणना को लेकर एक खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को आगामी जनगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में अधिकारियों ने जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

डीसी मनरेगा एवं प्रभारी बीडीओ नंदलाल ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आमजन स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन पंचायत भवन पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं अपनी जानकारी सही तरीके से भर देंगे तो जनगणना कर्मियों को घर-घर जाकर कम जानकारी एकत्र करनी पड़ेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया सुगम और तेज हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि स्वयं गणना के दौरान ऑनलाइन पोर्टल पर क्रमवार सभी आवश्यक जानकारियां मांगी जाएंगी, जिन्हें सावधानीपूर्वक भरना होगा। इसके अलावा जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

बैठक में एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर, विनय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, शिवआसरे सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जनगणना को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

Related

JAUNPUR 4003420373377576775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item