“समाजसेवा की मिसाल ‘मिंटू जी’ को नम आंखों से व्यापारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि”
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा शनिवार की शाम सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के नगर उपाध्यक्ष रहे सरदार कमल सिंह भाटिया ‘मिंटू जी’ को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि सरदार कमल सिंह भाटिया न केवल व्यापार मंडल के सक्रिय पदाधिकारी थे, बल्कि अनेक सामाजिक संस्थाओं में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से व्यापारिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि भाटिया जी का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
इस क्रम में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक निखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू, जिला उपाध्यक्ष रवी अग्रहरि, संरक्षक शशांक सिंह रानू सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभी ने एक स्वर में कहा कि भाटिया जी एक नेकदिल, सहृदय और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति थे।
वक्ताओं ने विशेष रूप से कोरोना काल का उल्लेख करते हुए बताया कि जब लोग अपने घरों में सीमित थे, उस कठिन समय में भाटिया जी ने जरूरतमंदों तक घर-घर जाकर राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। उनका यह सेवा भाव हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।
सभा का संचालन योगेश साहू ने किया। शोक सभा में प्रदीप सिंह रिंकू, सर्वेश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, सरदार मनमोहन सिंह, अमित जायसवाल, मो. दानिश, विजय केडिया, उमेश सेठी, राजेंद्र खत्री, राजदेव यादव, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप सिंह, विनय बरौतिया, सुरेंद्र मौर्य, प्रवीण शाह, गोविंद मोदनवाल, विक्रम लखमानी, धनश्याम साहू, शिवेंद्र दुबे, गौरव प्रताप सिंह, अजय सोनकर, शिवकुमार गुप्ता, पंकज यादव, सुनील सोनकर, संजीव साहू, शम्मी गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, संजय जायसवाल, रोमी सोनकर, राजू जायसवाल, राजन अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, संतोष सेठ, अशोक मौर्य, अनिल सेठ, प्यारे लाल मौर्य, अमित वैश्य, कृष्णा अग्रहरी, मो. शिराज, सन्नी चौधरी, विपुल सिंह, पवन सिंह, प्रिंस गुप्ता, राजेंद्र स्वर्णकार, रवि शर्मा, पवन गुप्ता, जगमेंद्र निषाद सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

