टीडी कॉलेज को पराजित कर लंभुआ की टीम ने जीता स्व. सतीश चंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल ट्रॉफी

 रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ स्व. सतीश चंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट

जौनपुर। सदर तहसील के कुद्दुपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय स्व. सतीश चंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार देर शाम शानदार मुकाबलों के बीच समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में लंभुआ सुल्तानपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीडी कॉलेज जौनपुर को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीडी कॉलेज जौनपुर को ट्रॉफी एवं 15 हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। लक्ष्मीपुर की टीम ने 25-23, 27-25, 22-25 और 25-20 के स्कोर से मुकाबला जीतकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य अम्बरीष सिंह ‘भोला’ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमला हॉस्पिटल के डॉ. संजय सिंह, उदय हॉस्पिटल के डॉ. एमपी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी सिंह,उपाध्यक्ष रमेश सिंह,विजय सिंह बागी,सचिव योगेन्द्र सिंह,आयोजन अध्यक्ष शुभम सिंह,कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंह,शशि भूषण सिंह ,हर्ष सिंह समेत गांव के युवाओं और क्षेत्रीय खेल प्रेमियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। 

आयोजन सचिव आलोक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगले वर्ष प्रतियोगिता को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।


Related

JAUNPUR 5071624444185469676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item