वीर सावरकर की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण का आह्वान

 

जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना द्वारा बुधवार को हनुमान घाट स्थित गोमती तट पर स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया।

मुख्य वक्ता नारायण चौरसिया एवं अजय उपाध्याय ने कहा कि वीर सावरकर ने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को देशभक्ति और संगठन की प्रेरणा देते हैं।

राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष महेश कुमार ने सावरकर के प्रसिद्ध उद्धरण “राजनीति का हिन्दूकरण करो और हिन्दू धर्म का सैन्यीकरण करो” का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान जगविंदर निषाद, नीरज सेठ, सियाराम गुप्ता, आशीष सेठ, अनिल निषाद, डॉ. सूरज जायसवाल व गुरु प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भारत माता और वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती एवं “वीर सावरकर अमर रहें” के जयघोष के साथ हुआ।

Related

डाक्टर 3560002983758171608

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item