हुसैनिया नकी फाटक में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ संपन्न, मुल्क की सलामती के लिए हुई दुआ

 

जौनपुर । गुरुवार को ईद-उल-अज़हा के मौके पर शिया समुदाय की नमाज़ हुसैनिया नकी फाटक में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज़ धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अदा कराई। नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने अपने संबोधन में कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास रहने वाले गरीब, मजबूर और बेसहारा लोगों को भी अपनी खुशियों में शामिल करें, ताकि हर घर में ईद की खुशियां पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार के यहां ईद की व्यवस्था न हो पा रही हो तो समाज के लोगों का फर्ज़ है कि पहले उनकी मदद की जाए। मौलाना ने बताया कि बकरीद पैगंबर इब्राहिम अलैहिस्सलाम के त्याग और कुर्बानी की याद दिलाती है तथा इंसान को सच्चाई और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है।

नमाज़ के बाद मुल्क में अमन और सलामती की खास दुआ कराई गई। साथ ही लोगों से शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने और देश की मजबूती में अपना योगदान देने की अपील की गई।

इस मौके पर मोहम्मद मुस्तफा, लाडले ज़ैदी, समर आफताब, सलमान रज़ा, अनवारूल हसन, सरदार हुसैन खान बबलू, हसन मेहंदी, ज़ैगम अब्बास, शहनशाह हैदर, आरिफ हुसैनी, तालिब ज़ैदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Related

डाक्टर 4479158599622715384

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item