जौनपुर में कायस्थ पार्टी की जिला इकाई गठित, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया शपथ
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने जिला इकाई की घोषणा करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। उन्होंने संतोष कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही प्रेम चन्द्र को अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ, सरोज यादव को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, शमशेर शेख को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा शिवाकान्त मिश्रा को सामान्य प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
इसी क्रम में विनय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, डॉ. विवेक श्रीवास्तव को चिकित्सक प्रकोष्ठ, मनोज कुमार श्रीवास्तव को विधि प्रकोष्ठ, अवधेश कुमार श्रीवास्तव को व्यापार प्रकोष्ठ, अजय कुमार श्रीवास्तव को किसान प्रकोष्ठ, अप्रीत कुमार श्रीवास्तव को शिक्षक प्रकोष्ठ, शिवेश श्रीवास्तव को युवा प्रकोष्ठ तथा श्रीमती भारती श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रवीण शंकर श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष और विकास श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह के दौरान पार्टी से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने पार्टी की विचारधारा और घोषणा पत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायस्थ पार्टी समाज में समरसता, प्रेम, करुणा और दया भाव के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिलाना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, पुरानी पेंशन योजना बहाल कराना, किसानों को ब्याजमुक्त ऋण दिलाना तथा कृषि यंत्रों को जीएसटी मुक्त कराना है।
कार्यक्रम में डॉ. बृजेश कुमार सिंह, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. नवीन, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, दयाल शरण श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव ‘साधू’, मनोज वर्मा, आनंद शंकर श्रीवास्तव ‘शिशु’, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती रेनू तिवारी, श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, श्रीमती सपना श्रीवास्तव एवं श्रीमती निशा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया।

