बजरंगबली की भक्ति में डूबा जौनपुर, तिवारी परिवार के विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

जौनपुर। ज्येष्ठ माह के पावन चतुर्थ मंगलवार पर बीआरपी कॉलेज परिसर स्थित संकट मोचन मंदिर में उस समय भक्तिमय वातावरण छा गया, जब “जय श्रीराम” और “बोलो पवनपुत्र हनुमान की जय” के जयघोषों के बीच तिवारी परिवार द्वारा विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर बजरंगबली की भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। मंदिर परिसर में गूंजते भजनों और जयकारों ने हर श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

आयोजक राकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मधुकर तिवारी, अनुराग तिवारी एवं समस्त तिवारी परिवार ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।

भंडारे में शामिल भक्तों ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से संकटमोचन भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं और जीवन में सुख, शांति व साहस का संचार करते हैं।

देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अंत में आयोजकों ने सभी भक्तों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 4298892225099701306

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item