संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में सोमवार रात एक युवती का शव किराये के कमरे में फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी आंशू यादव (25) पुत्री अल्गू यादव शाहगंज नगर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान में कार्यरत थी। वह पुरानी बाजार मोहल्ले में डॉ. जेपी दूबे गली स्थित जवाहर लाल प्रजापति के मकान में किराये पर रहकर नौकरी करती थी।
बताया जाता है कि सोमवार रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आस—पास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो युवती का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया तथा आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में युवती के पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Related

JAUNPUR 1788617697635825595

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item