फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिये रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम के लिये लगा कैम्प
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_357.html
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलखिनी में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव के नेतृत्व में सीएचओ लक्ष्मी विश्वकर्मा और क्षेत्रीय आशाओं के सहयोग से डीओ पाथ अमरेश कुमार की उपस्थिति में फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिये रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कैम्प लगा जहां फाइलेरिया मरीजों को हाथ—पैर की नियमित साफ सफाई, धुलाई, एक्सरसाइज, उचित आकार के चप्पल सैंडल पहनने, कटने, जलने, चोट लगने से बचाव, एक्यूट अटैक प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। फाइलेरिया के कारण, लक्षण बचाव जांच उपचार आदि की जानकारी दी गई। मच्छरों से बचाव एवं उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया।

