बकरीद का अवकाश बदला, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक छुट्टी
https://www.shirazehind.com/2026/05/28.html
जौनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। अब जिले में 27 मई के बजाय 28 मई 2026, गुरुवार को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए पूर्व में जारी अधिसूचना में बकरीद का अवकाश 27 मई, बुधवार को निर्धारित किया गया था, लेकिन यह अवकाश चांद दिखने के आधार पर परिवर्तनीय था। चूंकि उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा, इसलिए शासन के निर्देशों के क्रम में अवकाश की तिथि संशोधित कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार अब 28 मई, गुरुवार को जिले के सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य अधीनस्थ कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

