युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट, मुकदमा दर्ज

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिझवार सारंग गांव की निवासी एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। घटना 17 मई 2026 की शाम को उस समय हुई जब पीड़िता रामपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रही थी।  

पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, जब वह रास्ते में गणवोर बाबा मंदिर के पास पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद सचिन यादव नामक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की और उसका दुपट्टा खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसके साथ हाथापाई की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनबढ़ किस्म का है और पूर्व में भी उसकी बड़ी बहन के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है।  

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सचिन यादव (निवासी: झारे के पुरा, सोसापट्टी, केराकत) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related

डाक्टर 963867496545133134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item