मैनेजमेंट गुरू डा. अनिल ने नेहा यादव को किया सम्मानित

 पुलिस प्रशिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने किया था सम्मान

डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन कोपा—पतरही के डीएवी संस्थान नयनपुर पतरही की पूर्व छात्रा नेहा यादव को मैनेजमेंट गुरु डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन एवं विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों ने सम्मानित किया। नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 60 हजार आरक्षियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मेडल और ट्रॉफी से नवाजा था। केराकत की इस बेटी और अपने महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर अपने माता-पिता, गांव, समाज और प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है।
इसी होनहार/बहादुर छात्रा के सम्मान में आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सम्मान समारोह रखा गया। मैनेजमेंट गुरु डा. अनिल यादव, मिथिलेश यादव फौजी, विवेक यादव, प्रमोद यादव, दीपू यादव, बबलू यादव ने इस बहादुर बेटी को माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं मैनेजमेंट गुरु ने कहा कि नेहा यादव महाविद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। डा. संतोष यादव, डॉ संजय मिश्रा, डा. संजय यादव, डा. अन्नू यादव, राहुल यादव, संतोष गोंड, संत यादव, इंद्रसेन यादव, मनीष यादव, परमेश पाल, राजू यादव, वेद प्रकाश, प्रदीप, अमित यादव, आशीष, देवेश पाण्डेय, ओंकार आदि ने छात्रा को सम्मानित किया। वहीं अपने विद्यालय परिवार से यह सम्मान पाकर नेहा यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।


Related

डाक्टर 8059117437485020375

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item