जनक कुमारी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड सचिव का हुआ भव्य स्वागत, शिक्षाविदों ने किया अभिनंदन
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_319.html
जौनपुर। आजमगढ़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ प्रदीप कुमार सिंह तथा प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल भदौरिया का गुरुवार को जनक कुमारी इंटर कॉलेज में गरिमामयी स्वागत किया गया।
विद्यालय परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार, जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह तथा कुंवरदा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधान लिपिक प्रकाश दुबे, राजकुमार यादव समेत अन्य शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वागत समारोह के बाद सभी अतिथि स्वर्गीय अमरकांत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके गृह जनपद आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।




