ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने की घोषणा

धर्मापुर, जौनपुर। विकास खण्ड क्षेत्र के किर्तापुर गांव में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय/बहुउद्देशीय पंचायत भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने गांव में एक लाइब्रेरी स्थापित कराने की घोषणा भी की, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राम नारायण पाण्डेय वैद्य ने तथा संचालन विक्रम यादव ने किया। ग्राम प्रधान विनोद यादव एडवोकेट ने स्वागत भाषण देते हुए पंचायत भवन निर्माण की जानकारी दी।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी स्वतंत्र चौरसिया, दिनेश यादव (फौजी), जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव (जनता), संतोष विश्वकर्मा (बीडीसी), प्रबंधक टी.एन. यादव, घनश्याम यादव, रमेश नेता, शशिराज, राजेश यादव, प्रमोद यादव, कैलाश पाण्डेय, मनोज मौर्य, कृष्ण कुमार (बाबा), मुन्ना गुप्ता, संतोष पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
अंत में ग्राम प्रधान विनोद यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 2510734489378036148

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item