किशोरियों को आत्मरक्षा संग कानून का पाठ पढ़ा रहा सेवा भारती का प्रशिक्षण वर्ग

 

जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रांत की ओर से सिद्धिकपुर स्थित मां दुर्गा विद्यालय में आयोजित किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग में बेटियों को आत्मरक्षा, संस्कार और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। 22 मई से चल रहे शिविर में किशोरियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: वंदन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षेत्र संयोजिका शारदा बहन, प्रांत महामंत्री जियुत राम, विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, वर्गाधिकारी डॉ. वंदना सरकार तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह मौजूद रहीं।

मुख्य वक्ता अधिवक्ता रश्मि सिंह ने किशोरियों को पोक्सो कानून की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष तक की बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में कानून उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि बेटियों को डरने के बजाय अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए विषम परिस्थितियों में साहस और सतर्कता से काम लेने की सलाह दी। शिविर में किशोरियां उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

Related

JAUNPUR 5109819725850392274

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item