कबीरुद्दीनपुर में पारिवारिक विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_307.html
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला शशिकला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे उनके पति राकेश यादव गाली-गलौज कर रहे थे।
महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने भाई रोहित यादव और पिता प्यारेलाल यादव को फोन कर मौके पर बुलाया, तो राकेश यादव, अवधेश और राजमन उर्फ नषडू ने उन सभी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा को सौंपी है।

