खड़ी दुपहरिया में लगी आग , इनोवा कार और बस जलकर खाक,मची अपरा तफरी

जौनपुर। जिले के लाइनबाजार थाने की पुलिस द्वारा सीज कर सड़क के किनारे  खड़ी की गई एक इनोवा कार और बस में गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे थाना परिसर से थोड़ी दूर वाराणसी मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े वाहन में धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। देखते ही देखते आग ने इनोवा गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे देरी से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं पास में खड़ी बस को भी अपने आगोश में ले लिया।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related

JAUNPUR 485324367149192636

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item