डीएम ने ईंधन बचत के लिए हटाया अपना एस्कॉर्ट, अफसरों को भी दिए सख्त निर्देश

 

जौनपुर। ऊर्जा संरक्षण और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने एक नई मिसाल पेश की है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में डीएम ने अपने काफिले से एस्कॉर्ट वाहन हटाकर ईंधन बचत की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रशासनिक हलकों में डीएम की इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ईंधन संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसी सोच के तहत उन्होंने स्वयं अनुशासन का परिचय देते हुए अपने काफिले का एस्कॉर्ट हटाने का निर्णय लिया, जिससे अनावश्यक ईंधन खपत पर रोक लग सके।

डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी वाहनों का प्रयोग केवल अत्यंत आवश्यक कार्यों में ही किया जाए। जिला मुख्यालय, तहसील और ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध वाहनों का साझा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कार्यालय में चार वाहन उपलब्ध हों तो आवश्यकता के अनुसार एक ही वाहन से कार्य संपादित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को बैठकों के आयोजन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। अनावश्यक बैठकों, निरीक्षणों और क्षेत्र भ्रमण के लिए वाहनों के उपयोग से बचने को कहा गया है। प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल और वर्चुअल माध्यमों के अधिकतम इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से भी अपील की कि वे ईंधन संरक्षण की इस मुहिम में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग कर लोग न केवल ईंधन बचा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

डीएम की इस पहल को प्रशासनिक सादगी, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और जनजागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related

डाक्टर 8809005389655011796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item