दूल्हा हत्याकांड में मुठभेड़, तीन बदमाश दबोचे गए, पैरों में लगी गोलियां

 

जौनपुर । दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपी गोली लगने के बाद धर दबोचे गए। हालांकि मुख्य तीन आरोपी अभी फरार है।

 पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सटीक सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीनों बदमाश—अमितेश, विकास यादव और कुशल—के पैरों में गोली लग गई। घायल हालत में तड़पते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक भी बरामद की है।

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ये वही शातिर अपराधी हैं, जिन्होंने 1 मई की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया था। शादी की खुशियों के बीच मातम का साया तब छा गया, जब बारात के लिए निकले दूल्हे आजाद बिंद को रास्ते में अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं।

गंभीर रूप से घायल दूल्हे को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया था।

अब पुलिस की इस मुठभेड़ कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।


Related

JAUNPUR 1143051533020749292

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item