दुल्हा हत्याकांड के तीन वांछित आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

जौनपुर। जौनपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देश पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, जिन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है उनमें प्रदीप बिंद (निवासी चिकसांवा, थाना बरदह, आजमगढ़), रवि यादव (निवासी सोंधी, थाना खेतासराय, जौनपुर) तथा भोले राजभर (निवासी जपटापुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर) शामिल हैं। तीनों आरोपी हत्या के मुकदमे में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

बताया गया कि इन आरोपियों के विरुद्ध थाना खेतासराय में मु.अ.सं.-90/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस की कई टीमों द्वारा लगातार दबिश देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके बाद इनाम घोषित करने का फैसला लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार इनाम की राशि दी जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि इन वांछित अपराधियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Related

डाक्टर 601985722594677349

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item