नोएडा में फीवर प्रीमियर लीग में 8 वर्षीय नन्हे गेंदबाज़ राजवीर का जलवा

 

जौनपुर। कोहडे सुलतानपुर, जौनपुर  निवासी नंदलाल यादव  मॉडल किसान के 8 वर्षीय  पौत्र राजवीर यादव ने नोएडा के क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उनकी गेंदबाज़ी को देखकर वहां मौजूद दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी गेंद खेलने के लिए उत्सुक हो गए। कई खिलाड़ियों ने कहा कि यह नन्हा गेंदबाज़ भविष्य में जसप्रीत बुमराह जैसा खिलाड़ी बन सकता है।

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में 2 मई 2026 को आयोजित फीवर प्रीमियर लीग में 8 वर्षीय नन्हे खिलाड़ी राजवीर यादव ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। इस प्रतियोगिता में हर खिलाड़ी को 1 ओवर गेंदबाज़ी करने का मौका दिया गया था, जिसमें राजवीर ने भी अपना एक ओवर डाला।

राजवीर की गेंदबाज़ी इतनी प्रभावशाली रही कि इलााही नाम के एक खिलाड़ी ने स्वयं आगे आकर उनके 6 गेंद खेलने की इच्छा जताई। राजवीर ने उन्हें गेंदबाज़ी की और अपनी सटीक लाइन और लेंथ से प्रभावित किया।

इसके बाद एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी ने भी राजवीर की गेंदबाज़ी देखने के बाद उनसे “बुमराह एक्शन” में 6 गेंद डालने का अनुरोध किया। राजवीर ने जसप्रीत बुमराह की शैली में गेंदबाज़ी करते हुए सभी को चौंका दिया। उनकी गेंदबाज़ी की एक्शन, लाइन और लेंथ देखकर वहां मौजूद खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए।

इस दौरान राजवीर के पिता  सुजीत यादव भी वहां मौजूद थे। फीवर प्रीमियर लीग के आयोजकों ने उन्हें भी क्रिकेट जर्सी देकर सम्मानित किया।

राजवीर के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया, जर्सी भेंट की गई और 5 मई को होने वाले आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का टिकट भी प्रदान किया गया, जो कि फिरोज शाह कोटला मैदान दिल्ली में आयोजित होगा।

कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय यादव व शिक्षाविद डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस होनहार गेंदबाज़ ने जौनपुर का नाम रोशन किया है जो जनपद के लिए गर्व का विषय बन है।

Related

JAUNPUR 8128031089192775878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item