भाजपा की जीत पर जौनपुर में जश्न: पटाखों की गूंज, मिठाइयों से मना विजय उत्सव

 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पांडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर अटूट विश्वास है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत से वर्षों का कुशासन समाप्त हुआ है, जबकि असम में विकास की हैट्रिक बनी है।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल की जनता ने हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को चुना है। वहीं असम में सुशासन को लगातार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और केरल में पार्टी का बढ़ता जनाधार भाजपा को दक्षिण भारत में भी मजबूत शक्ति बना रहा है।

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने बहुमत हासिल कर भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ जनादेश प्राप्त किया है। यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की जनसेवा की नीतियों पर मुहर है।

जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने विकास, शांति और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी है। वहीं अजय सिंह ने पांडुचेरी में एनडीए की बढ़त को केंद्र और स्थानीय विकास के बेहतर समन्वय का परिणाम बताया।

जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि तमिलनाडु जैसे राज्यों में भाजपा का बढ़ता प्रभाव इस बात का संकेत है कि पार्टी भविष्य में और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ जनसेवा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस दौरान परविंदर चौहान, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, राजेश गुप्ता, दीपक सिंह, घनश्याम यादव, मेराज हैदर, मनीष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, विकास ओझा, श्रवण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5463241094021102849

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item