सतहरिया में प्रदूषण पर सर्जिकल स्ट्राइक: 22 हजार वर्गमीटर ग्रीन बेल्ट, उद्योगों को सख्त चेतावनी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने सिधौरा-सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान सीवीसीएलएफ एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्यावरणीय मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया में मेसर्स हॉकिन्स प्रा. लि. द्वारा लगभग 22 हजार वर्गमीटर में ग्रीन बेल्ट विकसित किया गया है, जबकि अतिरिक्त 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में और हरित पट्टी विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीवीसीएलएफ की ओर से ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और औद्योगिक अपशिष्ट निस्तारण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उद्योगों में लगाए गए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम और विद्युत मीटर के संचालन की जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी इकाइयों में प्रदूषण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सतहरिया के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद कर प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सुझाव लिए गए। उद्योग प्रतिनिधियों ने ग्रीन बेल्ट विस्तार, अपशिष्ट प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए सभी उद्योगों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह, सहायक अभियंता सहित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी व सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के करीब 50 उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Related

डाक्टर 3126557260352561687

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item