बच्चों को मिला डिजिटल शिक्षा का नया तोहफा

 

जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेजा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा द्वारा सरस्वती पूजन के बाद फीता काटकर किया गया। इस दौरान विद्यालय को स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया, जिससे बच्चों को अब दृश्य-श्रव्य माध्यम से पढ़ाई का लाभ मिलेगा।

यह स्मार्ट टीवी सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप के संस्थापक अवधेश कुमार अग्रवाल द्वारा, रोटरी क्लब कामा प्लेस की प्रेरणा से उपलब्ध कराया गया। इस पहल से बच्चों के सीखने के तरीके में आधुनिक बदलाव आएगा और उनकी समझ बेहतर होगी।

खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने कहा कि डिजिटल माध्यम से शिक्षा बच्चों के मानसिक विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक शिवम् सिंह की सराहना की, जिन्होंने ऐसे सहयोग को जनपद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश चंद्र यादव ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं, जहां अब आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में एआरपी शशिबद्न उपाध्याय, राम सजन यादव, वेद प्रकाश, मनोज पाठक, रामजस, मालती देवी, संदीप कुमार, राजकुमारी पटेल, जय सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद गुप्ता ने किया।

Related

JAUNPUR 6090176301708751226

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item