मेहंदी समारोह में अधेड़ को मारी गोली,हालात गम्भीर

 

जफराबाद। क्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के पूर्व होने वाले मेहदी रस्म के दौरान एक 60 वर्षीय अधेड़ को गांव के ही एक ब्यक्ति ने गोली मार दिया।गोली अधेड़ के जबड़े में लगी।जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गया।उसकी हालत नाजुक देख उसे जिला चिकित्सालय से वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

उक्त गांव के बांकेलाल गुप्ता के यहां मंगलवार को बारात आनी थी। सोमवार को घर में मेहंदी की रस्म चल रही थी। परिवार के साथ रिश्तेदार खुशी के माहौल में शामिल थे। इसी दौरान गांव के  अरविंद सिंह बाइक से वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर उसने प्रेम साव पुत्र सेचन साव पर फायर कर दिया।

गोली प्रेम के जबड़े में लगी जो गर्दन में पीछे फंस गई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुशियों के बीच मातम पसर गया। महिलाओं व बच्चों की चीख-पुकार गूंज उठी। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जफराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। हमलावर घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।घटना के बाद प्रेम साव के भतीजे प्रिंस गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता ने अरविंद कुमार सिंह के खिलाफ तहरीर दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।कई लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Related

JAUNPUR 3607453952749417920

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item