सैमुअल पॉल एन० ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, बोले—जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_62.html
जौनपुर। जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन० ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।
कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

