पिकप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सगे भाइयों की हुई मौत, बेटा घायल

 टक्कर के बाद घर में घुसी पिकप, सो रहे दो लोग घायल

डोभी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदवक—औड़िहार मार्ग पर बगेरवा नारेपर गांव में बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि वहीं 5 वर्षीय बेटे का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने के बाद पिकअप घर में घुस गई जिससे सो रहे दो लोग घायल हो गये। एक का इलाज सीएचसी तो दूसरे का इलाज ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मड़ार गांव निवासी हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा के बेटे 32 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा बेटे 5 वर्षीय शिवांश व भाई 20 वर्षीय आकाश विश्वकर्मा के साथ मुरारा से चंदवक होते हुए देर रात घर जा रहा था। वह गांव बगेरवा नारेपर पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना बाद पिकअप घर में जा घुसी। हादसे में दीपक, आकाश व शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घर मे सो रहे 24 वर्षीय राहुल यादव व चचरे भाई 25 वर्षीय अखिलेश यादव भी घायल हो गए। घटना के बाद 112 पुलिस भी आ गई। सभी को सीएचसी ले जाया गया।
दीपक को देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आकाश, शिवांश व अखिलेश को हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान आकाश की भी मौत हो गई वहीं शिवांश जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इलाज के बाद सीएचसी से राहुल को छुट्टी दे दी गई। अखिलेश का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। स्थानीय पुलिस व वाराणसी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


Related

डाक्टर 1458136264502635323

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item