विदेश सेवा प्राप्त हवलदार का गर्मजोशी से किया गया स्वागत

 जुलूस की शक्ल में नयी बाजार, देवकली होते हुये लाया गया कार्यक्रम स्थल

सेवानिवृत सैनिक कार्यकाल के यादों को साझा कर हो उठे भावुक

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बलईपुर (बैरगिया) गांव में स्थित बगरहट डीह बाबा मंदिर प्रांगण में विदेश सेवा प्राप्त भारतीय सेना के हवलदार कुनाल यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार घर वापसी पर पूर्वांचल वीर सेना व ग्रामीणों द्वारा स्वागत समारोह किया गया। जैसे ही वे केराकत स्थित सिहौली चौराहे पर पहुंचे तभी भारी काफिले के साथ पूर्व सैनिक व ग्रामीणों ने सेवानिवृत सैनिक कुनाल यादव का गर्मजोशी से स्वागत करके उन्हें माला पहनाकर तिरंगे लगे गाड़ी में बैठाया और हाथों में तिरंगे झंडे लेकर गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में नई बाजार, देवकली होते हुए कार्यक्रम स्थल लाया।
इस दौरान भारत माता के जयघोष से सड़के गुंजमान हो उठी। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्र से आए भारी संख्या में लोगों ने सेवानिवृत सैनिक को सम्मानित किया। साथ ही पूर्वांचल वीर सेना के जवानों ने कुणाल यादव को संगठन का कैप पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई। इस बाबत वह अपने लम्बे कार्यकाल के यादों को साझा करते हुए भावुक हो उठे।
विदित हो कि सेवानिवृत सैनिक कुनाल यादव 17 साल देश सेवा करने के बाद 30 अप्रैल को महाराष्ट्रा के नासिक तोपखाना सेंटर सेवानिवृत हो गये। उन्होंने विदेश में सैनिक अभ्यास में रहकर विशेष योगदान देने पर विदेश सेवा प्राप्त सम्मान से सम्मानित किया किए जा चुके हैं। इस अवसर पर फौजी सुभाष यादव, विनोद यादव, जयहिंद यादव, संजय यादव, जय प्रकाश यादव, सागर यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र यादव ने किया।

Related

डाक्टर 2677871427301020836

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item