नगर पंचायत के बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया विरोध

सभासदों ने अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर।जिले के नगर पंचायत कजगांव कार्यालय में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। 

नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान की अध्यक्षता में उक्त नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चल रही थी कि इसी दौरान तमाम सभासदों ने बोर्ड बैठक का जमकर विरोध करने लगे।सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य हो रहा हैं तथा बाकी वार्डों में कार्य कोई कार्य नही हो रहा है।

उन्होंने अध्यक्ष पर अन्य वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सभासदों ने यह भी कहा कि जब हम सभी लोग किसी कार्य को कराने के लिए कहते हैं तो उसको नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है। सभासदों ने यह भी कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा खुले आम मनमानी जमकर किया जाता है। और नगर पंचायत में कराए जा रहे तमाम विकास कार्यों में खुलेआम भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार भी व्याप्त है।

भ्रष्टाचार का विरोध जब हम सभी सभासद करते हैं तो कोई सुनने वाला भी नहीं है।इस दौरान सभासद सुनील विश्वकर्मा,आकाश सिंह (हनी),अरविन्द प्रजापति, आलोक मौर्य,इकबाल अन्सारी, अखिलेश यादव,इजलाश यादव,सुरज कन्नौजिया,आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 3764384642660984849

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item