सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

 

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद भर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल हुए।

कलश यात्रा में जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी तथा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यात्रा सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर डाक बंगला चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक वातावरण को और अधिक आकर्षक बना दिया। “हर-हर महादेव” और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर तथा बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष , डॉ. , पूर्व विधायक , जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने भगवान सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में भी इस मंदिर ने भारतीय आत्मसम्मान और आस्था की अखंडता को बनाए रखा है।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जिले की सभी तहसीलों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी शिव मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिवालयों में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। वहीं विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग, रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

धर्म दर्शन 684989513997606236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item