महिला जन आक्रोश में गरजी भाजपा नेत्रियां, “अब सहा नहीं जाएगा, अब चुप रहा नहीं जाएगा”


जौनपुर। महिला जन आक्रोश कार्यक्रम के तहत आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं का अधिकार है और इसे लेकर राजनीति करना महिलाओं का अपमान है।

जिला मंत्री अंशु कुशवाहा  ने कहा कि नारी शक्ति ने हमेशा देश को दिशा देने का काम किया है, लेकिन जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात आती है तो विपक्ष पीछे हट जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि देश की नीतियां भी तय करेंगी।
उन्होंने कहा, “अब सहा नहीं जाएगा, अब चुप रहा नहीं जाएगा। हक हमारा दे दो हमको, वरना जंग जारी है।”

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं के अधिकारों में बाधा डाल रहे हैं।

जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह ने कहा कि विपक्ष महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी से घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह विरोध देश की आधी आबादी के सपनों का विरोध है।
उन्होंने कहा, “नारी का अधिकार जो छीनेगा, वो सत्ता से हाथ धोएगा।”

टीडी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना सिंह ने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें रोकना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में मैनिका सिंह, शशि मौर्य, विमला श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, प्रीति गुप्ता, सारिका सोनी, वंदना सिंह, मिलन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related

JAUNPUR 3011246836055289497

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item