अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंदक में पलटी, बाल-बाल बचे लोग

 


सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी-जमुहाई मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। हादसा जमुहाई खोभरिया गांव के पास हुआ जिसमें कार सवार लोग बाल-बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी कार से जमुहाई (खोभरिया) गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रविवार करीब 12 बजे  तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा चालक व कार में बैठी एक महिला को हल्की चोटें आईं।
घटना के बाद चालक ने परिजनों को सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंच गये। आस—पास के ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा
तेजस टूडे सं.
तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर एक युवती ने जोरदार हंगामा किया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गये तथा युवती के स्वजन भी युवती के इस कृत्य से काफी भयभीत हो गये। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुजानगंज मयफोर्स मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। इसके बाद काफी समझाने—बुझाने से लड़की टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। खास सूत्रों ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है। वहीं अगर इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
110

Related

डाक्टर 8871630452193957832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item