तेज रफ्तार बाइक दुकान में घुसी, युवक की हुई मौत, दूसरा घायल
https://www.shirazehind.com/2026/05/blog-post_96.html
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ के पास रविवार भोर लगभग 4 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक राजेश 25 वर्ष पुत्र अज्ञात निवासी सराई थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर तथा मनोज कुमार 24 वर्ष पुत्र रामकेश निवासी रामपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर बाइक से शाहगंज की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चिरैया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा टकराई।
हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना शाहगंज पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

