जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का जोरदार प्रदर्शन, पदयात्रा निकालकर किया विरोध

 

जौनपुर ।उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के बीच आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर इकाई द्वारा रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर चीटर है” और “स्मार्ट मीटर बंद करो” जैसे तीखे नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में माहौल गरमा गया। पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा जलाकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था के कारण गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर की इस जनविरोधी व्यवस्था को बंद नहीं किया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे “जनता की जेब पर सीधा हमला” बताया।

जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर से महिलाओं और घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल इस व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की।

पार्टी के महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह अव्यवस्थित और जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त परीक्षण और पारदर्शिता के इसे लागू किया गया, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम और आक्रोश दोनों बढ़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम में विनय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल यादव, सुभाष चंद्र गौतम, इस्लाम खान, बबलू गुप्ता, तीर्थ राज यादव, लालेविंद, विनोद कुमार यादव, शिवांशु जायसवाल, हितेश कुमार, साजिद, शशि कुमार, इंद्रसेन यादव, नागेंद्र गौतम, संतलाल यादव, सुक्खू, नरेंद्र, विशाल यादव, विनोद प्रजापति (महासचिव), सोम वर्मा, आर के चौधरी, सुनीता देवी, अनुराग सोनकर, हितेश कुमार, धर्मवीर सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर को लेकर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related

जौनपुर 4257981115198731647

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item