सद्भावना क्लब जौनपुर नें रक्तदान शिविर का किया आयोजन

 

जौनपुर। सद्भावना क्लब, जौनपुर के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय, जौनपुर में मानवता की सेवा के उद्देश्य से एक बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन अध्यक्ष विवेकानंद मौर्या की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

शिविर में कुल 35 यूनिट रक्तदान किया गया, जो समाज के प्रति एक सराहनीय पहल है। रक्तदान करने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, अभिनंदन त्रिपाठी, विनीत गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह,अखिलेश अग्रहरि, शाहबाज खान,पूर्व अध्यक्ष आशीष गुप्ता,चंद्रेश मौर्या, अमन जायसवाल,दिनेश कुमार एवं सुनील कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सैफ खान ने अपने उद्बोधन में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। अध्यक्ष विवेकानंद मौर्या एवं निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने संयुक्त रूप से कहा की समय समय पर सद्भावना क्लब जरूरतमंदो के लिए  रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहेगी।

इस अवसर पर क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें  पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव,नरसिंह अवतार जायसवाल,मधुसूदन बैंकर्स,आशीष गुप्ता,हफीज़ शाह,श्रवण साहू,निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, सचिव हर्ष महेश्वरी,कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता प्रमुख रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक प्रीतेश गुप्ता,विजय अग्रवाल,शाहबाज खान,अतीत मौर्या,मोहित मौर्या,अभिनंदन त्रिपाठी,चंद्रेश मौर्या,अखिलेश अग्रहरि,अंश मौर्या एवं अनंत मौर्या का विशेष योगदान रहा।

अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रितेश गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related

JAUNPUR 3529771797872093935

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item