जौनपुर के अभिलाष मौर्य ने असम में बढ़ाया जिले का मान, टीम को बनाया चैंपियन

 

जौनपुर। जिले के सैदनपुर निवासी युवा क्रिकेटर अभिलाष मौर्य ने असम में आयोजित प्रतिष्ठित नूरुद्दीन अहमद सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर जौनपुर का नाम रोशन किया है। अभिलाष ने अपनी टीम नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट जीतने पर विजेता टीम को 15 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

अभिलाष मौर्य, डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया पीजी कॉलेज जौनपुर में कार्यरत डॉ. एलपी मौर्य के पुत्र हैं। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका विशेष लगाव रहा और अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई थी।

वर्ष 2024 में उनकी नियुक्ति असम रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी। नियुक्ति के बाद भी उन्होंने अपने खेल को निरंतर निखारा और अब अपनी टीम को चैंपियन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है।

गुवाहाटी के स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने गुवाहाटी की टीम को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अभिलाष के शानदार प्रदर्शन की खेल प्रेमियों के बीच खूब चर्चा हो रही है।

उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. अख्तर हसन रिजवी शिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सादिक रिजवी सहित कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related

डाक्टर 3861406701449552004

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item