जंघई रेलवे स्टेशन पर लगाया गया वाटर कूलर

 

जौनपुर। भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए जंघई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर नया वाटर कूलर लगाया गया है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही दो और वाटर कूलर लगाये जायेंगे। स्टेशन पर वाटर कूलर लगाये जाने से यात्रियों को बहुत सहूलियत हो गई है। स्टेशन पर यात्रा करने वाले वाले बामी निवासी श्रेष्ठ सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब स्टेशन पर ठंडा और ताजा पानी  मिल जायेगा। बोतलबंद पानी खरीदना नहीं पड़ेगा, प्लास्टिक की बोतल का पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी नहीं होता है।गौरतलब है कि जंघई रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब पांच से छः हजार तक यात्री यात्रा के दौरान स्टेशन पर आते जाते हैं।

Related

डाक्टर 2445974392773522196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item